सोमवार, 12 जुलाई 2010

गांवों के उपभोक्ताओं को ठग रही है मोबाईल कम्पनियाँ और TRI सोयी हुयी है और संचार मंत्री दलाली खाने में व्यस्त हैं ......


पिछले दिनों मैं बिहार के सीतामढ़ी जिले के यात्रा पर था और मैंने देखा कि लोगों के पास मोबाईल है लेकिन एक तरह से मोबाईल सिर्फ मोबाईल कंपनियों द्वारा उनको ठगने का जरिया बन चुका है | मैंने पाया कि मोबाईल कम्पनियाँ निम्नलिखित तरीकों से लोगों को ठग रही है .....
1-लोगों द्वारा किसी को कॉल लगाने पर दूसरी ओर से आवाज नहीं आता है पर कॉल चार्ज कट जाता है और ऐसा हर दिन हर उपभोक्ता के साथ होता है ,ऐसी शिकायत तो शहरों में भी आम हो गयी है | ताजा उदाहरण कल रात मेरे मोबाईल 9810752301 पर O9386518228 से जो कि हमारे HONESTY PROJECT सीतामढ़ी के संस्थापक सदस्य मोहन  प्रसाद जी का है से 22:15 मिनट पर कॉल आया लेकिन आवाज नहीं आई दूसरी ओर से जिससे फोन काटकर मैंने अपने मोबाईल 09810752301से 22:16 मिनट पर कॉल मिलाया लेकिन कॉल लग गया और बात नहीं हुयी क्योंकि दूसरी ओर से आवाज नहीं आई ,मेरे कॉल काटने के बाद कॉल चार्ज मेरे मोबाईल से काट लिया गया ? उसके बात लगातार ट्राई करने पर जवाब O9386518228 के स्विच ऑफ होने का आता रहा | जरा सोचिये जिस नंबर से कॉल आया था तथा जिस नंबर पर कॉल लगाने पर कॉल चार्ज कटा था वही फोन दो मिनट में स्विच ऑफ हो गया | कुछ  देर  बाद  23:06 मिनट  पर  फिर कॉल  लगा घंटी बजी सामने  से  आवाज  नहीं  आई  लेकिन कॉल चार्ज  कट गया ? मोबाईल कम्पनियाँ अपने तकनीक और साधन का इस्तेमाल लोगों को सही सुविधा के लिए कम और लोगों को ठगने के लिए ज्यादा कर रही है ? इनकी जाँच अगर ईमानदारी से कि जाय तो सभी मोबाईल कंपनियों के लाइसेंस रद्द हो सकते हैं ?

2-लोगों के मोबाईल में टावर सिग्नल होने के बाबजूद कॉल करने वाले को स्विच ऑफ या नोट रिचेवल सुनने को मिलता है | ऐसा मुझे अपने मोबाइल 09810752301 से दूसरे हाथ में मौजूद 09334737752 पर फोन करने पर मिला जब कि दोनों मोबाईल में टावर सिग्नल था | यह घटना बिहार के सीतामढ़ी के श्रीखंडी भिट्ठा ग्राम कि है | ऐसी घटना से लोगों के बीच विश्वसनीयता पर भ्रम का वातावरण पैदा होता है |कई लोग यह सोचने को मजबूर होते हैं कि जिसको वो कॉल कर रहें हैं वह जानबूझकर मोबाईल बंद रखे हुए है ,जबकि वास्तविकता में मोबाईल कंपनियों कि लापरवाही के वजह से ऐसा हो रहा होता है | इस प्रकार कि घटना सेवा में गंभीर लापरवाही कि ओर इशारा करता है और मोबाईल कंपनियों कि कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है | सबसे गम्भीर बात यह है कि ऐसी घटनाओं से समाज में सद्भावना को ठेस पहुँचता है |

3- कई उपभोक्ताओं कि शिकायत है कि बिना उनके इजाजत के उनके मोबाईल पर मोबाईल कम्पनियों द्वारा जारी कमाने या यों कहें कि ठगी कि सेवायें एक्टिवेट कर दी जाती है और भोले-भाले उपभोक्ताओं से उस बेकार और बेमतलब के सेवा का शुल्क उनके बेलेंस से काट लिया जाता है ,गांवों के गरीब उपभोक्ताओं को पता तब चलता है जब  वह किसी को कॉल करते हैं या अपना बेलेंस चेक करते हैं | यह खुले आम ठगी है जिसे ह़र-हाल में रोकने कि जरूरत है |

TRI तथा संचार मंत्रालय को गांवों के मोबाईल उपभोक्ताओं का सर्वे कराकर उनको मोबाईल कंपनियों द्वारा किस प्रकार से ठगा जा रहा है कि जानकारी इकठ्ठा कर सम्बंधित मोबाईल कंपनियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए नहीं तो सेवा के नाम पर ठगी और बढ़ने कि संभावना है जो पूरे देश के लिए शर्मनाक है ! 

गुरुवार, 24 जून 2010

मानसून की पहली दस्तक में बाढ़ की झलक......


दिनांक-22/06/10 को शाम करीब चार बजे रातो नदी में आये बाढ़ का कहर भिट्ठा OP से नेपाल भंसार कोजोड़ने वाली पथ को बुडी तरह अवरुद्ध कर दिया साथ ही भिट्ठा गांव के कुछ हिस्से को खासकर वार्ड नंबर पाँच औरनबका पोखर में पानी घुस जाने से वहां का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है |जिले के डीएम,प्रखंड विकाशपदाधिकारी और बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण आधिकारियों से अपील और आग्रह है की ऐसा कोई ठोस व्यवस्था करेंजिससे आगे किसी प्रकार की भयंकर तबाही को रोका जा सके ,क्योंकि अभी पूरा मानसून बाँकी है |

एक ग्रामप्रधान के नाते सभी से मेरी हार्दिक अपील है की -हर कोई आज इंसानियत को बचाने के लिए काम करे और सत्य,न्याय और ईमानदारी की रक्षा के लिए प्रयास करे

मैं आज बहुत खुश हूँ की मैं इंसानियत की मुहीम में सार्थक सहयोग के लिए HONESTY PROJECT से जुर चूका हूँ और इस दिशा में हार्दिक प्रयास शुरू भी कर चूका हूँ | मैं भी चाहता हूँ की इस देश की आम जनता असल मालिक बने और सब यहाँ तक की प्रधानमंत्री भी एक सच्चे सेवक की तरह व्यवहार करे तब जाकर यह देश सही मायने में विकाश कर पायेगा | मैं अपने ग्राम में भी इस तरह की व्यवस्था के लिए ग्रामसभा की मासिक सभा की व्यवस्था करने जा रहा हूँ जिसमे जनता जो कहेगी वही काम होगा ,इस दिशा में जिले के DM सहित मुझे हर छोटे-बड़े प्रशासनिक अधिकारीयों से सार्थक सहयोग की आशा है साथ-साथ हमें अपने ग्राम के हर वर्ग के इमानदार और प्रबुद्ध नागरिकों से भी हार्दिक सहयोग और सहायता की अपेक्षा है |

मैं यह भी चाहता हूँ की हमारे ग्राम का हर नागरिक ग्राम के समुचित विकाश में सार्थक सहयोग करे जैसे आम रास्ते को चौरा करने एवम अन्य जनहित के काम में अपने निजी स्वार्थ को दूर रखकर एकजुट होकर सहयोग करें जिससे विकाश का काम और भी ज्यादा रफ़्तार से हो सके |इस दिशा में अगर किसी का कोई शिकायत ,सुझाव व सलाह हो तो हमें लिखित या मौखिक रूप में जरूर बतायें |

किसी नागरिक का कोई व्यक्तिगत कार्य भी हो तो उसके लिए भी हमसे कभी संपर्क करे हम वादा करते हैं की हम अपनी तरफ से हर किसी को बिना भेद-भाव के सहायता कर उनका सही काम करवाने का पुड्जोर प्रयास जरूर करेंगे |हमारे ग्राम का हर नागरिक कागजी सहायता या प्रारूप तैयार करने के लिए श्री मोहन प्रसाद जी से उनके दुकान ऋषिकेश टेलीकोम (भिट्ठामोर )पे जाकर सहायताके लिए संपर्क कर सकते हैं |



सोमवार, 21 जून 2010

मैं HONESTY PROJECT से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ और मैं चाहता हूँ की इसे देश का हर गांव और समाज अपनाये और इसके लिए ईमानदारी से प्रयास करे ...

बिहार राज्य के एक गांव में पैदा लेकर उम्र के ६१ वें वर्ष बिताने पर जो मैंने देखा और समझा उसमे पाया की समय के वर्तमान दौर में यह गांव बहुत पीछे रह गया है ,साधन के अभाव में न तो समुचित पढाई की सुविधा मिल पाती है तथा न ही दिशा निर्देश |

विगत दो-ढाई दशक से धार्मिक आस्था के एक केंद्र को सही स्वरुप प्रदान करने के पश्चात् दूसरा कदम उसी शिक्षा व्यवस्था को ग्राम स्तर पर दुरूस्त कर उसे सही रूप में लाने का पुड्जोर प्रयास होगा जिसमे हमें HONESTY PROJECT के देश व्यापी तंत्र से सार्थक सहयोग और सहायता की आशा है साथ-साथ यह भी आश जगी है की HONESTY PROJECT के सामूहिक प्रयास से सरकारी सहायता भी उपलब्ध हो सकेगा जिससे असल जरूरतमंद को शिक्षा की समुचित सुविधा का लाभ मिल सके |

देश के सुदूर गांवों की स्थिति इससे भी बदतर है जहाँ शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की हरहाल में जरूरत है ,उन्नत भारत के लिए सर्वाधिक आवश्यकता है लोगों को साक्षर नहीं बल्कि एक शिक्षित नागरिक बनाया जाय |

रविवार, 20 जून 2010

मैं जुड़ चूका हूँ "HONESTY PROJECT"से.....


मैं अपने ग्राम पंचायत सहित पूरे देश और समाज को आदर्श ग्राम.देश और समाज बनाना चाहता हूँ |HONESTY PROJECT अब हमारा प्रोजेक्ट है और हम इसके विचारों से सहमती रखते हुए इसे पूरे देश में और अपने समाज में पूरी तरह फ़ैलाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ | मैं सच्चे,अच्छे ,इमानदार और देशभक्त लोगों की सुरक्षा हर हाल में करने का प्रयास करूंगा और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करूंगा | मैं देश में असल लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना निडरता से हरपल तन.मन.धन और वचन से प्रयास करूंगा |मैं अंत में देश के सभी इमानदार व देश भक्त नागरिकों से अपील करता हूँ की सभी को HONESTY PROJECT से जुड़कर देश और समाज हित में ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए और पूरे देश में एक मजबूत सुरक्षा तंत्र बनाकर ऐसे आंदोलनरत लोगों की हर हाल में सुरक्षा करने का प्रयास करना चाहिए |

शुक्रवार, 11 जून 2010

आज देश को प्रधानमंत्री नहीं इमानदार आम नागरिक के सोच पे बनी नीतियों की जरूरत है ...

मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूँ की एक आमनागारिक अच्छी जनकल्याणकारी निति बना सकता है अगर उसका जमीर जिन्दा है और वह इंसानी उसूलों के प्रति इमानदार है तथा एक प्रधानमंत्री का जमीर अगर मर गया हो और वह इंसानी उसूलों के प्रति इमानदार ना हो तो वह किसी भी देश को नरक बनाकर उस देश के आम नागरिकों का जीना दूभर कर सकता है | इस देश के 62 वर्षों के विकाश के बाद आपकी क्या राय है ?

मंगलवार, 27 अप्रैल 2010

देश के असल गद्दारों और लुटेरों के बारे में सोचना और उनसे देश और समाज को बचाने के लिए लिखना शुरू करना ?

इस ब्लॉग को मैंने,देश के उन लाखों गावों के खोजी ब्लोगरों के रिपोर्ट पर चालू करने का सोचा है ,जिसमे भारत के गावं के असल देशभक्त , इस देश के असल गद्दारों और लुटेरों के बारे में सोचना और उनसे देश और समाज को बचाने के लिए लिखना शुरू कर देंगे /
                                मै इस दिशा में अन्य ब्लोगरों के सहयोग  से लगातार प्रयास कर रहा हूँ / आप लोग दुआ कीजिये और तब तक इंतजार कीजिये / अगर कोई इस ब्लॉग के लिए असल मुद्दों पर लिखना या हमसे सही मायने में ,देश हित के लिए जुड़ना चाहता है ,तो मुझसे सम्पर्क कर सकता है /

इस ब्लॉग को पढ़ने वाले और इस वक्त पढ़ रहे लोगों के शहर की जानकारी ...